फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बारातियों की लाठी डंडे से पिटायी, आठ घायल

बारातियों की लाठी डंडे से पिटायी, आठ घायल

Fri, 31 May 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बारातियों की लाठी डंडे से पिटायी, आठ घायल
डीजे में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, केस दर्ज
विज्ञापन

विशेश्वरगंज (बहराइच)। गोंडा के बेलवा बाजार कौड़िया से एक बारात बुधवार रात विशेश्वरगंज के ग्राम बभनपुरवा नेठिया आयी थी। बारात में द्वारपूजा के दौरान डीजे बजाने को लेकर गांव के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। बारातियों के विरोध करने पर विवाद कर रहे लोगों ने बारातियों की पिटायी कर दी। इस हमले में आठ बाराती लहूलुहान हो गए।

मामले में पुलिस ने वर पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोंडा जिले के बेलवा बाजार कौड़िया निवासी रामनाथ गौतम का विवाह विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम नेठिया निवासी पारसनाथ गौतम की पुत्री के साथ तय हुआ था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार रात को बारात आयी।
विज्ञापन


रात 10 बजे के आसपास जब द्वार पूजा का कार्यक्रम हो रहा था तभी डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरु हो गया। गांव निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला उर्फ नान बच्चा, संतोष शुक्ला, विनय शुक्ला, अछैबर निवासी मनमाफिक भोजपुरी गाना बजाने की बात कह रहे थे। जबकि बाराती विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर कृष्ण कुमार आदि ने बारातियों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। द्वारपूजा की खुशियां चीख-पुकार में बदल गयीं। मौके पर अफरातफरी मच गयी। हमले में वर पक्ष के बबनपुरवा निवासी बाराती मोहित, दिनेश, युग्म समेत आठ लोग लहूलुहान हो गए।

गांव के लोग दौड़े तब किसी तरह मामला शांत किया गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी राजवीर सिंह यादव भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


वर पक्ष के रामनाथ की तहरीर पर हमलावर कृष्ण कुमार शुक्ला, संतोष शुक्ला, विनय शुक्ला, अछैबर आदि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। हमलावर फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed