{"_id":"5ceecd5fbdec2207014a1c91","slug":"15591540632-bahraich-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने अग्निपीड़ित युवती का कराया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने अग्निपीड़ित युवती का कराया विवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन विद्यालय के शिक्षकों ने भी किया सहयोग, उपहार में दिया सामान
उर्रा (बहराइच)। बोझिया गांव नईबस्ती में हफ्ते भर पूर्व आग लग गई थी। जिससे एक ग्रामीण के घर में रखा वैवाहिक सामान जल गया। नकदी भी जल गई। ग्रामीण के पुत्री का विवाह मंगलवार को था। उसने लोगों से मदद मांगी। ग्राम प्रधान, शिक्षकों व गांव के समाजसेवियों ने विवाह का पूरा खर्च उठाया।
घरेलू सामान उपहार में देकर वर-वधू को विदा किया। समाजसेवियों द्वारा कराया गया विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोझिया नईबस्ती निवासी मनीता पुत्री लल्लन साहनी का विवाह क्षेत्र के ही मिल्कियत गांव निवासी बलवंत से तय हुआ।
शादी के कार्ड छापे गए। सभी हितमित्रों को विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। लेकिन बीते हफ्ते पांच लोगों के मकान में आग लग गई। जिसमें लल्लन का मकान भी जल गया। घर में रखा दहेज का सारा सामान जलने के साथ नकदी भी जल गई। दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
आग लगने से सभी काफी परेशान हो गए। शादी की तिथि नजदीक आने पर ग्राम प्रधान शिवसागर को मामले की जानकारी दी। प्रधान ने गांव के लोगों से सहयोग मांगा। मंगलवार को गांव में बारात आई। बारातियों की आवभगत ग्रामीणों ने मिलकर की।
चंदे से एकत्रित राशि से घरेलू सामान खरीदकर उपहार में दिया। जिससे मनीता का विवाह हो सका। बारातियों व घरातियों की सेवा भी हो सकी। ग्रामीणों व प्रधान के इस कार्य की क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं।
तीन विद्यालय के शिक्षकों ने भी किया सहयोग
ग्राम प्रधान शिवसागर ने बताया कि मनीता के विवाह में प्राथमिक विद्यालय गोलहना, बोझिया तथा शिवपुर के शिक्षकों ने भी सहयोग किया। सबके सहयोग से उपहार का सामान लाया गया। ग्रामीणों ने शिक्षकों के कार्य की सराहना की।