{"_id":"5ceecd5cbdec2207410e7d16","slug":"15591540602-bahraich-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुमंजिला और बेसमेंट के कोचिंग सेंटरों को बंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुमंजिला और बेसमेंट के कोचिंग सेंटरों को बंद करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निशमन विभाग के मानकों की अनदेखी कर हो रहे संचालित
बहराइच। शहर में संचालित कोचिंग सेंटर और प्रशिक्षण संस्थान अग्निशमन विभाग के मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे हैं। इन कोचिंग सेंटरों के पास न तो अग्निशमन यंत्र हैं न ही अन्य मानक पूरे हैं। जिसके चलते मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने छापेमारी कर चेकिंग के बाद प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र तिकोनीबाग को बंद करने का निर्देश दिया है।
वहीं बेसमेंट में संचालित परिवर्तन व कोटक कोचिंग सेंटरों समेत 19 सेंटरों को नोटिस थमाया है। अग्निशमन विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। कई कोचिंग सेंटर संचालक ताला लगाकर खिसक गए हैं।
सूरत में हुई अग्निकांड की घटना के बाद जिले में कोचिंग सेंटर औेर प्रशिक्षण संस्थानों पर सख्ती बढ़ गई है। डीआईओएस की कार्रवाई के बाद अब अग्निशमन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने शहर के तिकोनीबाग में संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का मुआयना किया।
विज्ञापन
सीएफओ ने बताया कि यह केंद्र तीन मंजिला भवन में संचालित हो रहा है। अग्निशमन के एक भी मानक पूरे नहीं कर रहा है। व्यवस्थाएं काफी बदहाल हैं। इस पर केंद्र को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवर्तन आईएएस और कोटक क्लासेज समेत अन्य 19 कोचिंग सेंटरों का मुआयना किया गया है।
आधे से अधिक में ढांचागत खामियां मिलीं। 80 फीसदी कोचिंग सेंटरों पर अग्निशमन यंत्र का अभाव मिला। इस पर सभी को नोटिस जारी करते हुए अधिकतम एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद पुन: चेकिंग कर कार्रवाई की जाएगी।
संस्थान बंद कर भागें नहीं, कराएं जांच
सीएफओ सीएम शर्मा ने बताया कि कोचिंग सेंटर संचालक छापेमारी की भनक पाकर भाग खड़े होते हैं। जबकि यह गलत है। मौके पर जांच कराएं। जो कमियां होंगी, बतायी जाएंगी। उसे दुरुस्त कराएं। जिससे भविष्य में कार्रवाई से बच सकें।