{"_id":"5ceecd4cbdec22071d1bfdf1","slug":"15591540438-bahraich-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन नेपाल नहीं जा सके भारतीय वाहन, सीमा पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन नेपाल नहीं जा सके भारतीय वाहन, सीमा पर सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के भंसार (कस्टम) कार्यालय में कर्मियों की छुट्टी से हुई मुश्किल
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार को भारतीय वाहनों का प्रवेश नेपाल में रोक दिया गया। अचानक भारतीय वाहनों का प्रवेश रोके जाने से सीमा पर अफरातफरी की स्थिति रही। वाहनों का प्रवेश न हो पाने से दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
भारत-नेपाल के बीच खुली सीमा है। सामान्य तरीके से आवागमन होता है। बुधवार सुबह अचानक भारत की ओर से नेपाल जाने वाले वाहनों का प्रवेश सीमा पर रोक दिया गया। नेपाल में वाहनों को प्रवेश न मिलने से अफरातफरी की स्थिति बन गई।
दो घंटे तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी वाहनों का प्रवेश रोके जाने का कारण बताने से किनारा कसता रहा। वहीं नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में आने वाले वाहनों का प्रवेश अबाध गति से जारी रहा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक बांके अरुण पौडेल ने बताया कि नेपाल में बजट पेश हो रहा है।
विज्ञापन
जिसके मद्देनजर नेपाल के कस्टम (राजस्वकर्मियों) की छुट्टी है। बजट पेश होने से उसी के अनुरूप सीमा पर कस्टम ड्यूटी लागू होगी। तभी वाहनों का प्रवेश हो सकेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिर्फ मालवाहक वाहन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। शादी, समारोह और मरीजों के वाहनों को रोकने के निर्देश नहीं है।
तो टैक्स में अंतर आने की संभावना से रोके गए वाहन
नेपाल सरकार की ओर से पेश किए जा रहे बजट में अंतरराष्ट्रीय आयात-निर्यात, सीमा शुल्क व अन्य टैक्स में भारी अंतर आने की संभावना के मद्देनजर सीमा पर मालवाहक वाहनों को रोका गया है। भंसार कार्यालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि नेपालगंज भंसार कार्यालय बंद कर दिया गया है। सरकार का आदेश मिलने के बाद आवागमन शुरू होगा।