फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आग लगने से 10 मकान राख, गृहस्थी निकालने के चक्कर में ग्रामीण झुलसा

आग लगने से 10 मकान राख, गृहस्थी निकालने के चक्कर में ग्रामीण झुलसा

Thu, 30 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से 10 मकान राख, गृहस्थी निकालने के चक्कर में ग्रामीण झुलसा
तीन मवेशी भी झुलसे, एक जलकर मरा, लाखों की क्षति
विज्ञापन

उर्रा (बहराइच)। मझरा गांव में बुधवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे नौ ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। गृहस्थी का सामान बचाने के प्रयास में एक ग्रामीण झुलस गया। पृथ्वीपुरवा झाला गांव में भी एक ग्रामीण का मकान जला है। तीन मवेशी झुलस गए। इनमें एक मवेशी जिंदा जलकर मर गया। अग्निकांड में लगभग आठ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

मोतीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मझरा में बुधवार दोपहर में गांव निवासी जितेंद्र के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश में लगे थे। लेकिन चल रही पछुआ हवा के कारण अग्निकांड ने पड़ोसी कमलेश, अमर सिंह, तीरथ, श्रीकिशुन, फूला देवी, जगदीश, पूनम देवी और राजाराम के मकानों को भी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते नौ मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। गृहस्थी निकालने के चक्कर में जगदीश गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी में पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। जगदीश की एक गाय व भैंस गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लगभग साढ़े सात लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मोतीपुर थाना अंतर्गत झाला पृथ्वीपुरवा गांव निवासी प्रमोद बहेलिया के मकान में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे फूस का मकान जलकर राख हो गया। एक मवेशी की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रमोद के मुताबिक लगभग 60 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

दोनों गांवों में लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दिया है। 10 परिवारों के 60 से अधिक लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। ग्रामीण दाने-दाने को मोहताज हो गए गए हैं।


शॉर्टसर्किट से लगी आग, मकान व केबल जला
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर बसंतापुर गांव निवासी ओलीदीन के मकान के ऊपर से विद्युत तार गुजरा है। बुधवार दोपहर में इन तारों में शॉर्टसर्किट हुई। जिससे 40 मीटर केबल जल गया। इसके बाद मकान में आग लग गई। अग्निकांड में चार हजार नकद, दो ठेलिया समेत 50 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एसडीएम रामजीत मौर्या ने बताया कि लेखपाल को भेजकर जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed