फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ककरहा रेंज के जंगल में लगी आग, वनस्पतियां जलकर हुईं राख

ककरहा रेंज के जंगल में लगी आग, वनस्पतियां जलकर हुईं राख

Wed, 29 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
ककरहा रेंज के जंगल में लगी आग, वनस्पतियां जलकर हुईं राख
वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन

उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के कंाडा जंगल में मंगलवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे जंगल की वनस्पतियां जलकर राख हो गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगभग पांच बीघा के क्षेत्र में फैलने की आशंका जतायी जा रही है।

जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से मकानों में जहां आग लग रही है। वहीं इससे जंगल भी अछूते नहीं है। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत कांडा जंगल में मंगलवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे वनस्पतियां जलने लगी। सूखे साखू के पेड़ भी जल गए।
विज्ञापन


निधिनगर गांव के लोगों ने सूचना वनाधिकारियों को दी। ककरहा रेंज के रेंजर मोहम्मद इरफान, डिप्टी रेंजर सत्रोहन मौर्या, वन दरोगा व वनरक्षक मौके पर पहुंचे। दमकल वाहन को भी सूचना दी गई। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लगभग पांच बीघा परिक्षेत्र की वनस्पतियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में लगे सूखे साखू के पेड़ भी जल गए। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि कांडा के जंगल में आग लगी थी। लेकिन वनकर्मियों की सजगता से आग पर काबू पा लिया गया। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि किसी ग्रामीण ने सिगरेट या बीड़ी जलती हुई जंगल में फेंक दी, इसी से आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed