{"_id":"5ce97c64bdec2207410e78dc","slug":"155880565413-bahraich-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण मे एसडीएम को मिली अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण मे एसडीएम को मिली अव्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज/जरवल। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खासेपुर में स्थित साधन सहकारी समिति गेहूं क्रय केंद्र का एसडीएम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी मौके से नदारद मिले। वहीं अन्य अव्यवस्थाएं भी मिलीं। एसडीएम के पहुंचने के आधे घंटे बाद केंद्र प्रभारी जब मौके पर पहुंचे तो एसडीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगायी।
उपजिलाधिकारी रामजीत मौर्य दोपहर बाद गेहूं क्रय केंद्र खासेपुर पहुंचे तो क्रय केंद्र के प्रभारी मौके से नदारद मिले। क्रय केंद्र पर न तो किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था थी और न ही बैठने की। छाया की भी कोई व्यवस्था न होने के कारण किसान धूप में टहलते मिले। उपजिलाधिकारी के पहुंचने के आधे घंटे बाद क्रय केंद्र प्रभारी मौके पर पहुंचे।
क्रय केंद्र प्रभारी की हीलाहवाली और केंद्र पर अव्यवस्थाओं से नाराज एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगायी और तत्काल सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप खरीद न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम ने बताया कि लगातार किसानों की ओर से इस केंद्र की अव्यवस्था की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के मद्देनजर ही केंद्र का निरीक्षण किया गया।, जिसमें शिकायत सही मिली है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।