फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   जाम के झाम से जूझे शहरवासी

जाम के झाम से जूझे शहरवासी

Sat, 25 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
जाम के झाम से जूझे शहरवासी
बहराइच। दरगाह पर जेठ मेले में शामिल होेने के लिए बड़ी संख्या में आने वाले जायरीन के चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं, शहर में अतिक्रमण ऊपर से है। इसके चलते शनिवार को सुबह से देर शाम तक शहरवासी जाम से जूझते रहे। चिलचिलाती धूप में जगह-जगह लगे जाम में लोग 40 से 50 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान ट्रैफिक रेंगता हुआ दिखा। हर कोई व्यवस्था को कोस रहा था। सबसे अधिक जाम की समस्या छावनी, दरगाह, चांदपुरा, तिकोनीबाग और दोनक्का क्षेत्रों में हुई। यहां पर तो जाम के चलते पैदल निकलना भी दुश्वार हो रहा था।
विज्ञापन


बहराइच शहर का क्षेत्रफल लगभग पांच वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। रविवार को दरगाह का मुख्य जेठ मेला है। इस मेले में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लोग जत्थों में बहराइच पहुंच रहे हैं। उधर, शहर के डिगिहा, छावनी बाजार, चांदपुरा, पीपल चौराहा, चौक बाजार, रोडवेज मार्ग पर पहले से ही अतिक्रमण है। इसके चलते शनिवार को शहरवासियों को भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पीपल चौराहा से चौक बाजार होते हुए छावनी की ओर जाने में लोगों को पसीने छूट गए। महज दो किलोमीटर का रास्ता तय करने में 50 मिनट लगे। ट्रैफिक रेंगता हुआ दिखा। ऊपर से चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस कहीं नजर नहीं आयी। जिसके चलते मनमाने तरीके से शहर का ट्रैफिक संचालन दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। उधर, गोंडा-बहराइच व बलरामपुर मार्ग को अलग करने वाले दोनक्का तिराहा से सेंट नार्बट स्कूल तक सुबह से रह-रह कर जाम लगता रहा। ट्रक और बसों की कतारें लगी रहीं। जाम में फंसे लोग परेशान रहे। पैदल निकलना भी दुश्वार हो रहा था। यही हाल ओवरब्रिज से दरगाह पेट्रोल पंप तक रहा। जहां पर भीड़ के चलते तिल डालने भर की जगह नहीं थी।

इन मार्गों पर जाम की अधिक समस्या
दोनक्का, डिगिहा, छावनी बाजार, चांदपुरा, घंटाघर, झिंगहाघाट, चौैक बाजार, पीपल चौराहा, रोडवेज मार्ग, तिकोनीबाग, केडीसी रोड तथा अस्पताल चौराहा पर जाम की समस्या अधिक है।


बढ़ाई गई है होमगार्डों की ड्यूटी, 24 घंटे रहेंगे मुस्तैद
दरगाह के जेठ मेले में बाहर के मेलार्थियों के आने से शहर में भीड़ बढ़ी है। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए होमगार्डों की ड्यूटी बढ़ाई गई है। दोनक्का से चित्तौरा तक गश्ती टीम को लगाया गया है। यह टीम भ्रमण करते हुए वाहनों के जाम को खत्म करवाएगी। इसके अलावा शहर के चौक-चौराहों पर 24 घंटे ट्रैफिक होमगार्ड मुस्तैद रहेंगे।
- डॉ. गौरव ग्रोवर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed