फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   एडवायजरी चुनाव खर्च

एडवायजरी चुनाव खर्च

Fri, 24 May 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
एडवायजरी चुनाव खर्च
बहराइच। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने दिल खोलकर रकम खर्च की है। लेकिन भाजपा प्रत्याशी के सबसे अधिक रुपये खर्च करने के बाद जीत का सेहरा उसके सिर बंधा है। भाजपा प्रत्याशी को एक वोट के लिए करीब चार रुपये खर्च करने पड़े हैं, तो कांग्रेस के लिए एक वोट सबसे महंगा साबित हुआ। 34 हजार वोट हासिल करने के लिए प्रति वोट की दर से करीब 40 रुपये कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव में खर्च हुआ है। हालांकि गठबंधन जीत हासिल नहीं कर सका, मगर उसे भी चार लाख वोट हासिल करने के लिए बीस लाख रुपये की रकम खर्च करनी पड़ी है। करीब पांच रुपये खर्च के औसत में एक वोट हासिल हुआ है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों ने जमकर पैसा खर्च किया है। पांच विधानसभा क्षेत्रों महसी, मटेरा, बलहा, नानपारा और बहराइच सदर सीट को मिलाकर हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा से अक्षयवरलाल गोंड पांच लाख 25 हजार वोट पाकर सदन पहुंचे हैं। निर्वाचन कार्यालय में जमा किए गए चुनाव खर्च में अभी तक भाजपा उम्मीदवार ने 22 लाख रुपये खर्च का ब्यौरा जमा किया है। अगर इस औसत से देखा जाए तो भाजपा को हर वोट के लिए करीब चार रुपये की कीमत चुकानी पड़ी है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे नंबर पर रहे गठबंधन प्रत्याशी शब्बीर अहमद बाल्मीकि ने अभी तक 20 लाख रुपये का चुनाव खर्च जमा किया है। इसके हिसाब से अभी तक शब्बीर को मिले तीन लाख 97 हजार वोटों की गणना की जाए तो उनको करीब पांच रुपये में एक वोट हासिल हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च काफी महंगा साबित हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्रीबाई फुले ने चुनाव कार्यालय में 14 लाख रुपये का खर्च जमा किया है। जबकि उनको महज करीब 34 हजार वोट हासिल हुए हैं। ऐसे में चुनाव खर्च से अगर जोड़ा जाए तो कांग्रेस को करीब चालीस रुपये में एक वोट हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख का आंकड़ा भी नहीं छू सके निर्दल
लोकसभा चुनाव में पैसा खर्च करने के मामले में निर्दलीय प्रत्याशी सबसे पीछे रहे हैं। सभी प्रत्याशी एक लाख रुपये तक का भी खर्च नहीं कर पाए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार शिवनंदन महज 24,692 रुपये, जनार्दन गोंड 19,269 रुपये और गुरप्रसाद 31,591 रुपये ही खर्च कर सके हैं। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के रामसागर 45,430 रुपये, शिवसेना की रिंकू साहनी 45,220 रुपये, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जगदीश कुमार सिंह 71,749 रुपये और राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी के मौजीलाल महज 25,224 रुपये ही खर्च कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed