फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अब विकास योजनाओं को लगेंगे पंख, मिलेगा, मेडिकल कालेेज व ट्रामा सेंटर...............यह खबर पुन: भेजी जा रही है।

अब विकास योजनाओं को लगेंगे पंख, मिलेगा, मेडिकल कालेेज व ट्रामा सेंटर...............यह खबर पुन: भेजी जा रही है।

Fri, 24 May 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
अब विकास योजनाओं को लगेंगे पंख, मिलेगा, मेडिकल कालेेज व ट्रामा सेंटर...............यह खबर पुन: भेजी जा रही है।
बहराइच। लोकसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। देश में बहुमत की सरकार बननी तय हो गयी है। ऐसे में दो माह से मंद पड़ी विकास परियोजनाओं को अब पंख लग सकेंगे। चुनाव जीत कर दिल्ली की ओर रुख करने वाले सांसद अक्षयवरलाल गोंड का कहना है कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और ट्रॉमा सेंटर की सौगात जिलेवासियों को जल्द मिलेगी। रुपईडीहा में बन राज्यस्तरीय रोडवेज बस अड्डा का निर्माण भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा। बाईपास रोड निर्माण की रफ्तार तो तेज होगी ही, साथ ही अधूरे रेल आमान परिवर्तन का कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के चलते विकास परियोजनाओं पर ब्रेक लग गया था। लेकिन अब चुनाव निपट गया है। ऐसे में अरसे से ठप विकास कार्यों की रफ्तार अब तेज होगी। जिले में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज हो या रुपईडीहा का राज्यस्तरीय रोडवेज बस अड्डे के निर्माण का मामला।
विज्ञापन


चुनाव के चलते दो माह से निर्माण की रफ्तार मंद थी। इसे शीघ्र पूरा कराया जाएगा। सांसद ने कहा कि लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर बन रहे बाईपास मार्ग को भी नवंबर तक संचालित करवाने की कोशिश होगी। सांसद ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर तो बनकर तैयार है। लेकिन चुनाव आ जाने के चलते नव निर्मित ट्रॉमा सेंटर भवन की साज सज्जा और उपकरणों की स्थापना पर ब्रेक लग गया था। ऐसे में अब शीघ्र ही ट्रॉमा सेंटर की सौगात जिले वासियों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की अन्य सभी छोटी बड़ी अधूरी परियोजनाएं शीघ्र पूरी होकर जिले के विकास को नया आयाम देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई से शुरू हो जाएगी मेडिकल की पढ़ाई
शहर में स्थित कृषि फार्म की जमीन पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य दो साल से चल रहा है। निर्माण अंतिम चरण में है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए शुरुआती दौर में केंद्र सरकार ने 189 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। दो माह पूर्व मेडिकल कॉलेज को अंतिम रूप देने के लिए 117 करोड़ का बजट प्रदान किया गया। लेकिन लोकसभा चुनाव आने के बाद निर्माण कार्य मंद हो गया था। अब चुनाव खत्म होने के बाद निर्माण को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने कहा कि शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा होगा। कोशिश है कि जुलाई से मेडिकल की कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाए।

दो माह में हस्तांतरित होगा ट्रॉमा सेंटर
दो करोड़ पांच लाख 33 हजार की लागत से ट्रॉमा सेंटर बनकर तैयार है। शहर के मोहल्ला चांदपुरा में पुराना अस्पताल परिसर में स्थित ट्रॉमा सेंटर का संचालन मैन पावर और संसाधनों के अभाव में अब तक नहीं हो सका है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने कहा कि कोशिश है कि दो माह के अंदर जिले के लोगों को ट्रॉमा सेंटर का लाभ मिलने लगे। इस मामले में चुनाव खत्म होते ही शासन को पत्र भेजा है। नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर में मैन पावर और संसाधनों की कमी पूरा करने के लिए भी कार्य योजना तैयार कर ली गयी है।

डेढ़ माह में पूरा हो जाएगा अधूरा वर्कशॉप
रुपईडीहा में सवा दो करोड़ रुपये से राज्य स्तरीय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रोडवेज बस अड्डे का निर्माण हो रहा है। बस अड्डे का भी निर्माण अंतिम चरण में है। वर्कशॉप का निर्माण शेष है। लेकिन चुनाव के चलते निर्माण की रफ्तार मंद हो गयी थी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा नेे बताया कि कोशिश है कि डेढ़ माह में रुपईडीहा बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा कर उसे लोकार्पित करवा दिया जाए।

नवंबर से शहर में नहीं लगेगा जाम
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए गोलवाघाट से झिंगहाघाट नानपारा मार्ग तक 44 करोड़ की लागत से बाईपास निर्माण का कार्य चल रहा है। लेकिन चुनाव के चलते बाईपास मार्ग के निर्माण की रफ्तार भी धीमी हो गयी थी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब निर्माण की रफ्तार तेज होगी। कोशिश है कि नवंबर तक बाईपास मार्ग पर आवागमन बहाल हो जाए। इससे शहर में जाम की समस्या भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।


अधूरे रेल आमान परिवर्तन को गति मिलने की उम्मीद
गोंडा-बहराइच के मध्य 60 किमी छोटी रेल लाइन को बड़ी रेल लाइन में तब्दील किया गया है। अभी नेपालगंज रोड स्टेशन से बहराइच तक रेल आमान परिवर्तन का कार्य अधूरा है। सर्वे का कार्य पहले ही हो चुका है। जिले को नया सांसद मिलने के बाद अधूरे रेल आमान परिवर्तन को भी अब गति मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed