फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1.54 crore outstanding for material item in MNREGA

Bahraich News: मनरेगा में सामग्री मद का 1.54 करोड़ बकाया

Fri, 11 Jul 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 11 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
1.54 crore outstanding for material item in MNREGA
बहराइच। मनरेगा योजना में पक्के कार्य के लिए प्रयुक्त सामग्री का पैसा नही आ रहा है। इसके चलते जिले की ग्राम पंचायतों में 1.54 करोड़ रुपये की बकायेदारी हो जाने से निर्माण संबंधी काम ठप हो गए हैं। बकाया राशि चुकाने के लिए बजट कब आएगा, इसे लेकर जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। सामग्री मद में सबसे ज्यादा बकायेदारी महसी तो सबसे कम विशेश्वरगंज ब्लाक की पंचायतों में है।
विज्ञापन


मनरेगा योजना में कार्य का 60 व 40 का अनुपात होता है। इसके तहत 60 प्रतिशत कच्चा कार्य करने पर 40 प्रतिशत पक्का कार्य कराया जाता है। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए पक्के कार्यों में इस्तेमाल हुई 1.54 करोड़ रुपये की सामग्री का भुगतान बजट न मिलने से अटका है। इसमें बलहा का 9.43 लाख, चित्तौरा का 8.33 लाख , हुजूरपुर का 7.74 लाख रुपये, जरवल के 5.12 लाख रुपये, कैसरगंज ब्लॉक में 8.03 लाख रुपये, महसी में 24.17 लाख रुपये की बकायेदारी है।
विज्ञापन

इसी तरह मिहींपुरवा ब्लॉक की पंचायतों का 22.31 लाख रुपये, नवाबगंज का 23.31 लाख रुपये, फखरपुर का 10.41 लाख रुपये, पयागपुर का 5.77 लाख रुपये , रिसिया का 12.86 लाख, शिवपुर का 20.16 लाख , तेजवापुर का 8.75 लाख व विशेश्वरगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायतों की 1.45 लाख रुपये की बकायेदारी है। इस संबंध में सीडीओ मुकेश चंद्र का कहना है कि सभी डिमांड ऑनलाइन है। पैसा अलॉट होने पर भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed