फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नानपारा नगर को रोस्टर के विपरीत मिल रही महज चार घंटे विद्युत आपूर्ति

नानपारा नगर को रोस्टर के विपरीत मिल रही महज चार घंटे विद्युत आपूर्ति

Mon, 05 Jun 2017 03:03 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
नानपारा नगर को रोस्टर के विपरीत मिल रही महज चार घंटे विद्युत आपूर्ति
नानपारा नगर को महज चार घंटे की आपूर्ति
विज्ञापन

नानपारा (बहराइच)। नानपारा नगर की बदहाल विद्युत व्यवस्था से 50 हजार जनता त्रस्त है। रोस्टर के विपरीत विभाग चार घंटे ही सप्लाई दे रहा है। जबकि नगर क्षेत्र को 20 घंटे बिजली सप्लाई देने का आदेश है। वहीं विभाग कागजों पर 20 घंटे की सप्लाई देने का दावा कर रहा है। विभाग कागजों पर नगर की सप्लाई 16-18 घंटे दिखाकर अधिकारियाें को गुमराह कर रही है। वहीं जमीनी हकीकत में सप्लाई चार से पांच घंटे ही मिल पा रही है। भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह किसी भी समय उग्र आंदोलन का रूप ले सकती है। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं इनायत हो रही है।

नानपारा क्षेत्र को तहसील अंतर्गत 20 घंटे विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित करना प्रस्तावित है। बंजारनटांड़ा उपकेंद्र पर स्थापित फीडर नानपारा के नाम से दर्ज है। लेकिन नानपारा को विद्युत आपूर्ति 33/11 केवी उपकेंद्र नानपारा से हो रही है। जबकि नानपारा से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर बंजारनटांड़ा में स्थापित उपकेंद्र पर फीडर तहसील नानपारा के नाम से है। जिससे विद्युत आपूर्ति 20 घंटे मिलनी चाहिए थी। लेकिन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नानपारा से विद्युत ग्रामीण स्तर के रोस्टर से उपलब्ध कराई जा रही है। लो वोल्टेज से उपकरण भी जल रहे हैं। वहीं गर्मी से छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं। विद्युत आपूर्ति की बदहाली से नगरवासियों को पेयजल से भारी दिक्कत हो रही है। साथ ही नगर के छोटे-बड़े उद्योग धंधे बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। व्यापारियों ने एडीएम नानपारा को ज्ञापन भी दिया। लेकिन व्यवस्थाएं जैसे की तैसे ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed