{"_id":"593506c54f1c1b45588b4579","slug":"14966473794-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के चढ़ते पारे से चारो ओर गहराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के चढ़ते पारे से चारो ओर गहराया संकट
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल में सबसे गर्म रहा रविवार का दिन
बहराइच। तराई में मौसम ने चार दिनों में अचानक करवट ली है। दो दिनों से लगातार बढ़ रहा पारा रविवार को 47 डिग्री पर पहुंच गया। गर्म हवाएं चलने के कारण लू के थपेड़ों से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों से बाहर निकलने से गुरेज करते नजर आए।
तराई में पारा अचानक चढ़ना शुरू हो गया है। एक जून से 37 डिग्री से शुरू हुआ पारा दो जून को 41 और तीन जून को 42 डिग्री पर था। लेकिन रविवार को अचानक पारा सीधे पांच डिग्री ऊपर चढ़ गया। रविवार को दोपहर दो बजे 47 डिग्री पारा पहुंच गया। पांच साल में रविवार को तापमान सबसे अधिक दर्ज हुआ। अचानक बढ़े पारे से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों के बंद होने से बच्चों को राहत महसूस हुई तो वहीं रविवार का दिन होने के कारण छुट्टी में भी लोग घरों से बाहर निकलने से गुरेज करते नजर आए। जरूरत से निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़े से ढककर गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे। वहीं घरों में बैठे लोग भी एसी और कूलर के सामने से हटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। अचानक बढ़े पारे ने शीतल पेयों की बिक्री में भी इजाफा कर दिया। लोग ठंडे पेय पदार्थों को पीने के लिए दुकानों पर पहुंचते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि रविवार का दिन सबसे गर्म रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग घर से बाहर निकलते समय शीतल पानी लेकर अवश्य निकलें। दोपहर के समय में सड़क पर पैदल या बाइक से निकलने से बचने का प्रयास करें।
इंसेट
पांच साल में चार जून का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2013 36 30
2014 43 31
2015 37 28
2016 41 29
2017 47 32