{"_id":"68d05ab73fa8defcf50d540e","slug":"14254-students-decreased-in-448-council-schools-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-137083-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 448 परिषदीय विद्यालयों में घटे 14,254 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 448 परिषदीय विद्यालयों में घटे 14,254 विद्यार्थी
विज्ञापन
बहराइच। जिले के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पिछले वर्ष की तुलना में 14,254 छात्रों की कमी सामने आई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने इसे गंभीर मामला मानते हुए सभी जिम्मेदारों को 25 सितंबर तक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के 14 विकास खंड और नगर क्षेत्र को मिलाकर बेसिक शिक्षा विभाग के 2803 विद्यालय स्थापित हैं। विभाग की रिपोर्ट बताती है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 की तुलना में इस बार जिले के 448 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें छात्र-छात्राओं का नामांकन घटा है। स्टूडेंट डेटा पोर्टल पर दर्ज छात्रों की संख्या भी वास्तविक नामांकन से कम है।
सबसे अधिक गिरावट मिहींपुरवा ब्लॉक में दर्ज की गई, जहां 73 विद्यालयों से 2,448 छात्र कम पाए गए हैं। बीएसए ने इस मामले में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक पोर्टल पर सही डेटा अपलोड नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
पूरे स्कूल स्टॉफ का रुकेगा वेतन
बीएसए ने बताया कि स्कूलों में नामांकन बीते वर्ष की अपेक्षा अधिक हुए हैं लेकिन स्कूलों के प्रधानाध्यापक स्टूडेंट डेटा पोर्टल पर डेटा अपलोड करने में लापरवाही बरत रहे हैं। जबकि पोर्टल की प्रतिदिन की निगरानी शासन स्तर से की जा रही है। ऐसे में अगर निर्धारित समय में छात्र संख्या पोर्टल पर अपडेट न हुई तो संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ पूरे स्कूल स्टॉफ को दोषी मानते हुए सितंबर माह का वेतन तो रोका जाएगा, सर्विस बुक में प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाएगी।
विकास खंडवार छात्रों की कमी
ब्लॉक विद्यालय कम हुए छात्र
बलहा 45 1503
चित्तौरा 33 1058
फखरपुर 39 1347
हुजूरपुर 13 317
जरवल 23 768
कैसरगंज 14 361
महसी 37 1113
मिहींपुरवा 73 2448
नगर क्षेत्र 02 71
नवाबगंज 06 173
पयागपुर 24 799
रिसिया 43 1451
शिवपुर 27 800
तेजवापुर 29 817
विशेश्वरगंज 40 1228
कुल विद्यालय- 448
कुल छात्रों की कमी- 14,254