फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नतिया मुशायरा में कनीज व स्वरचित शायरी प्रतियोगिता में साफिया रहीं अव्वल

नतिया मुशायरा में कनीज व स्वरचित शायरी प्रतियोगिता में साफिया रहीं अव्वल

Tue, 17 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
नतिया मुशायरा में कनीज व स्वरचित शायरी प्रतियोगिता में साफिया रहीं अव्वल
महिला पीजी कॉलेज में उर्दू विभाग के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

बहराइच। महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को परिषदीय कार्यक्रम के तहत उर्दू विभाग की ओर से नातिया मुशायरा हुआ। इस मौके पर विभाग की छात्राओं ने अपने कलाम प्रस्तुत किया। मुशायरा में कनीज व स्वरचित शायरी प्रतियोगिता में साफिया अव्वल रहीं।

कार्यक्रम का आरंभ कॉलेज की प्राचार्या डा. मोहनी गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विभाग की छात्राओं ने नातिया मुशायरा व स्वरचित शायरी प्रतियोगिता में अपने-अपने कलाम व शायरी को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल में ज्योति त्रिपाठी व तनवीर फात्मा ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुये कहा कि नातिया मुशायरे में बीए तृतीय वर्ष की कनीज फात्मा ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की रोशनी व बीए तृतीय वर्ष की मंतशाबानो ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की सना बेगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्वरचित शायरी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की साफिया बेगम ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की आरजू फय्याज ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की हिना बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्रवक्ता बुशरा अब्बासी व छात्रा हिना बानो ने किया। इस मौके पर डा. कंचन त्रिपाठी, विभा सिंह, मनीषा खन्ना, रीता शुक्ला, यूपी सिंह, इरफान अहमद, रेशमा अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed