फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   धनतेरस पर्व के लिए सज गए बाजार

धनतेरस पर्व के लिए सज गए बाजार

Mon, 16 Oct 2017 09:47 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर्व के लिए सज गए बाजार
बहराइच। धनतेरस पर्व मंगलवार को है। इसके लिए बाजार सज गए हैं। तैयारियां पूरी हो गई हैं। सराफा, बर्तन, कपड़ा और वाहन बाजार चमक रहा है। सुबह दुकानें खुलते ही खरीदारी का दौर शुरू होगा। परंपरागत तरीके से धनतेरस पर्व पर महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना भी होगी। कई दुकानदारों ने ऑफरों की भरमार कर रखी है।
विज्ञापन

पंच पर्व दीपावली की शुरुआत मंगलवार को धनतेरस के साथ होगी। इसके लिए लोगों ने घरो में तैयारियां तो पूरी ही कर ली हैं। बाजारो की भी चमक बढ़ गई है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर्व पर सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, वाहन की खरीदारी करने से वर्ष भर घर व्यक्ति का घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है। महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस कृपा को प्राप्त करने के लिए शहर के चौक बाजार, छावनी, घंटाघर, पीपल तिराहा, स्टीलगंज तालाब, छोटी बाजार, सिविल लाइंस क्षेत्रो में दुकानें दूल्हन की तरह सजी नजर आ रही है। सबसे ज्यादा रौनक सराफा और बर्तन की दुकानाें पर है। व्यवसायी और खरीदार दोनों को इंतजार है भोर होने का। सराफा व्यवसायी पंकज कुमार व पिंटू सोनी का कहना है कि चांदी के सिक्कों और बर्तनों की मांग धनतेरस में अधिक रहती है। पुराने सिक्कों के साथ गणेश लक्ष्मी के सिक्के भी उपलब्ध हैं। आगरा तथा राजकोट में निर्मित चांदी और सोने के आभूषण व बर्तन की मांग अधिक है। बर्तन व्यवसायी टीसू सिंह व मनीष अग्रवाल ने बताया कि स्टील, फूल, पीतल और गिलट के बर्तन अलग-अलग रेंज में धनतेरस की बिक्री के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बर्तन कानपुर, बनारस और लखनऊ से मंगाए गए हैं। व्यवसाई नागर का कहना है कि इस वर्ष बीते वर्ष की अपेक्षा मंहगाई 10 से 15 फीसदी बढ़ी है। इसका असर भी बाजार पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

सराफा के यह हैं उत्पाद
चांदी का डालर पांच ग्राम 225 रुपये
200 ग्राम चांदी का डालर 8200 रुपये
पुराना चांदी का सिक्का 750 रुपये
चांदी के नोट 350 से 600 रुपये तक
शुद्ध चांदी की मूर्तियां 1100
राजकोट की 30 ग्राम की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा 2200
सराफा बाजार का तुलनात्मक मूल्य एक नजर में-
धातु व उत्पाद का नाम वर्तमान मूल्य बीते वर्ष का मूल्य
सोना 30,800 30,800 प्रति दस ग्राम
चांदी 39,500 62,000 रुपए प्रति किलो
ढलुवा सिक्कों से करें परहेज
सराफा व्यवसायी पंकज कुमार ने बताया कि विक्टोरिया के पुराने सिक्कों को ढलुवा बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है। इन सिक्कों की पहचान यह है कि किनारे पर खांचा नहीं होता। शुद्धता भी कम होती है। सराफा व्यवसायी पंकज ने बताया कि पुराने विक्टोरिया के सिक्के 91.60 प्रतिशत शुद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तनों का यह है मूल्य
बर्तन वर्तमान मूल्य बीते वर्ष का मूल्य
बाल्टी 220/ किलो 210/किलो (बिना ढक्कन)
बाल्टी 350/ किलो 300/किलो (ढक्कनदार)
थाली 240/किलो 200/किलो
रैक 220/ किलो 200/किलो
भगोना 250/किलो 240/किलो
गिलास 270/किलो 300/किलो
इसके अलावा कटोरी व गृहस्थी के अन्य बर्तन 35 रुपए से 350 रुपए प्रति प्रीस के रेंज में उपलब्ध हैं। थाली फूल 650 से 1200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं फूल की थाली 1250 रुपए प्रति पीस है। स्टील गिलास 45 से 80 रुपए में बिक रहा है।

खरीदारी का यह है मुहूर्त
पंडित इंदुभूषण मिश्र ने बताया कि धनतेरस के दिन सुबह 09.37 से 10.59 तक का समय खरीददारी के लिए शुभ है। दोपहर में 11.55 से 12.40 बजे तक अभिजित मुहूर्त में और दोपहर 01.40 बजे से शाम 05.50 बजे तक सोना, चांदी, वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ है। इसके बाद शाम 05.45 बजे से रात्रि 08.25 बजे तक प्रदोष बेला में व रात्रि में 10.30 बजे से पूरी रात्रि खरीददारी का शुभ महूर्त है।


ऐसे पाएं लक्ष्मी की कृपा
धनतेरस की पूजा का मुहूर्त शुभ मुहूर्त वृष लगन में शाम 06.57 बजे से रात्रि 08.49 बजे तक है। मुहूर्त के समय पूजा करने से आशातीत उन्नति होती है। लाभ मिलता है। गोधूलि बेला में घी का दीपक आंगन के बीचोबीच जलाकर रखना होगा। आंगन में दीपक रखने से पूर्व कड़वा तेल का चौमुखी दीपक जलाकर चौराहे पर रखें। जहां पर दीपक रखना होगा वहां पर हलदी का चौका लगा दें। इससे दरिद्रता का नाश होगा। इसके बाद घर के आंगन में दिया जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed