{"_id":"624b290c75238a5d8b683fd1","slug":"14-houses-burnt-to-ashes-due-to-fire-bahraich-news-lko6245915137","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 घरों में आग से जलकर सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 घरों में आग से जलकर सामान राख
विज्ञापन
मोतीपुर के जालिमनगर गांव में लगी आग को बुझाते ग्रामीण व मौजूद पुलिस।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट/सुजौली/खैरीघाट(बहराइच)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को अचानक अज्ञात करणों से आग लग गई। अग्निकांड की घटना में थाना क्षेत्र के 14 घरों की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग में दो मवेशियों की भी झुलसकर मौत हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में एक लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुगलहनपुरवा दाखिला जालिमनगर में सोमवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गांव निवासी नरेश, लालराम, कृष्णकुमार, शिवचरण, नानू, वारिस अली, राममिलन के रिहायशी छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड की घटना में ग्रामीणों के गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में लालाराम की भैंस की पड़िया व एक बकरी की झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने पुलिस बल की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उधर, थाना सुजौली के ग्रामसभा रमपुरवा स्थित हरैय्या कोहली गांव निवासी बसंत के घर में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में बसंत के घर का सारा खाद्यान्न व अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बसंत के मुताबिक 20 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं थाना खैरीघाट के कुम्हारनपुरवा में भी सोमवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गांव में बने फूस के छह घरों को अपनी आगोश में ले लिया। फूस के बने घर धू-धू कर जलने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गांव निवासी कंधई, सुग्गा, सुरेश, महेश, लायकराम, ज्ञानवती के घर की गृहस्थी का सामान अग्निकांड की घटना में जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर नायब तहसीलदार व लेखपाल ने अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दिया है। लेखपाल पंकज ने बताया कि क्षति का आंकलन कर क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड पीड़ितों को त्रिपाल व कोटेदार के यहां से राशन आदि की व्यवस्था कराई गई है।