{"_id":"5ed9202b8ebc3e90ae67c7f9","slug":"1335-residents-went-to-nepal-280-returned-to-india-bahraich-news-lko5244694109","type":"story","status":"publish","title_hn":"1335 निवासी गए नेपाल, 280 लौटे भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1335 निवासी गए नेपाल, 280 लौटे भारत
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल में रह रहे 280 भारतीय नागरिकों ने बुधवार को अपने देश में प्रवेश किया। इसी तरह भारत के विभिन्न राज्यों में काम करने वाले 1335 नेपाली नागरिकों को नेपाल में प्रवेश मिला। इस दौरान दोनों देश के ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग भी हुई।
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाया गया है। काम बंद होने पर भारत के विभिन्न प्रदेश में रह रहे नेपाली नागरिक रुपईडीहा सीमा पर पहुंचे। एसएसबी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि 1335 नेपाली नागरिकों को नेपाल में प्रवेश मिला।
इनमें 1171 पुरुष, 121 महिलाएं और 43 बच्चे शामिल रहे। कमांडेंट ने बताया कि नेपाल से भारत के 280 नागरिकों को भी देश में प्रवेश मिला। इनमें 155 पुरुष, 60 महिलाएं और 65 बच्चे शामिल रहे। कमांडेंट ने बताया कि सभी श्रमिक नेपाल के ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
बढ़ रहे लॉकडाउन से इन सभी के घर का खर्च नहीं चल रहा था। दोनों देश के नागरिकों के आवागमन के दौरान उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान सहायक कमांडेंट सुकुमार देव वर्मन, एसएसबी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह तथा नेपाल के जमुनहा चौकी कार्यालय इंचार्ज माधव रिजाल के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।