फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   13 people injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में 13 लोग घायल

Sun, 09 Feb 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 09 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
13 people injured in road accidents
बहराइच। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसों में दंपती समेत 13 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बहराइच-लखनऊ हाईवे पर देहात कोतवाली इलाके के बसंतापुर के पास बोलेरो वाहन गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। इससे बोलेरो सवार फखरपुर के मधवापुर निवासी चालक हरीश (25), रामछत्रर (55), सीताराम (45), सम्मोखन (50), श्रवण कुमार (18), परमजीत (15) सोनू चौधरी (18) और ट्रैक्टर चालक श्रावस्ती जिले के गिल्लौल परयोगपुर गांव निवासी अजय कुमार (27) घायल हो गए। घायलों ने बताया वे गांव निवासी गंगाराम के बेटे नीरज की शादी में शामिल होने जिहुरा माफी गए थे। वहां से लौट रहे थे। घटना के समय वाहन में 16 लोग सवार थे। वहीं, ट्रैक्टर चालक गन्ना लोड कर पारले चीनी मिल जा रहा था। वहीं, देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकौरा मोड़ के पास कैसरबाग डिपो की लखनऊ से रूपईडीहा जा रही बस की टक्कर बहराइच की तरफ से आ रही कार से हो गई। बस परिचालक विजय ने बताया घटना के समय बस में 27 सवारियां बैठी थीं। किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। इसके अलावा देहात कोतवाली के खैरलिया गांव निवासी दंपती मोहन मिश्रा (22), उनकी पत्नी रोली (20), छह माह की बेटी दीक्षा और लवलेश कुमार (25) सड़क हादसे में घायल हो गए। इसी तरह, पयागपुर थाना के खुटेहना गांव निवासी बाइक सवार अवधेश कुमार (23) अपनी ससुराल पचदेवरी से वापस लौट रहे थे। रास्ते में चंदुवापुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed