फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   13 illegal madrasas closed in Shravasti, three sealed in Bahraich

Bahraich News: श्रावस्ती में 13 अवैध मदरसे बंद, बहराइच में तीन सील

Tue, 29 Apr 2025 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
13 illegal madrasas closed in Shravasti, three sealed in Bahraich
रुपईडीहा के रंजीतबोझा में छापामारी के बाद सील किया गया मदरसा।
श्रावस्ती/ बहराइच।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे अवैध मदरसों पर सोमवार को भी ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई।श्रावस्ती में प्रशासनिक टीम ने 13 मदरसों को बंद करा दिया। इस दौरान बहराइच में तीन मदरसों को सील किया गया। इसके साथ ही सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सरकारी भूमि पर बने अवैध पक्के मकान, स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को भी हटाने की कार्रवाई हो रही है।
अमर उजाला ने नेपाल सीमा से सटे पीलीभीत से लेकर महराजगंज जिले तक की पड़ताल कर बताया था कि कैसे अवैध धार्मिक शिक्षण संस्थान देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बने हुए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद सभी जिलों में अवैध मदरसों के साथ ही बॉर्डर के पास हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रावस्ती में सोमवार को भिनगा व इकौना क्षेत्र के 13 अवैध मदरसों पर कार्रवाई हुई। प्रशासन ने भिनगा तहसील क्षेत्र के हरिहरपुररानी स्थित मदरसा अहले सुन्नत गुलशने रजा व अरबिया अहले सुन्नत समसुल उलूम को बंद कराया। शाहपुर पूरे शिवदीन के मजरा बढ़ई पुरवा स्थित मदरसा गाजिया गुलशन रजा फाउंडेशन व यतीमखाना गुलशने रजा भरथा कला को मान्यता से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत न करने के कारण बंद कराया गया। जमुनहा तहसील क्षेत्र में मदरसा इस्लामिया दारुल उलूम मंतुरी फतेहपुर बनगई, रिजविया अनवारूल कुरान कथरा बाजार दाखिला कथरी माफी, नूरिया कमरुल उलूम भगवानपुर भैसाही, जामिया अरबिया इस्लामिया गौसुलवरा मैकू पुरवा भगवानपुर भैसाही, इस्लामिया अरबिया बाबुल फुरकान भगवानपुर भैसाही व नूरिया इस्लामिया तालिमुल कुरआन कुंडा को बंद कराया गया। जिला प्रशासन की टीम ने इकौना तहसील क्षेत्र के मदरसा अरबिया फैजाने मुस्तफा नरपतपुर, पूरे मंसाराम व महबूबे सुभाहानि ग्राम पूरे मंसाराम इकौना को कागजात न दिखा पाने के कारण बंद करा दिया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के एसडीएम, बीईओ व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच जिले के रुपईडीहा क्षेत्र में संचालित तीन अवैध मदरसे को सोमवार सील कर दिया गया। यह कार्रवाई जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व पुलिस ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर एक मदरसे में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। भारत-नेपाल की सीमा से सटे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अवैध मदरसों का संचालन किया जा रहा है। इनपर कार्रवाई के लिए पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम बनाई गई है। सोमवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा, तहसीलदार नानपारा अंबिका चौधरी ने पुलिस के साथ बाबागंज स्थित मदरसा अल्जानी अतल गोसिया मिसबाहउल उलूम व अरबिया इस्लामिया बदरुल उलूम की जांच की। मदरसा संचालक पंजीकरण सं संबंधित अभिलेख नहीं दिखा पाए। इस पर टीम ने दोनों मदरसों को सील कर दिया। इसी के बाद टीम ने रुपईडीहा नगर पंचायत के समीप रंजीत बोझा गांव में संचालित दो मदरसों की जांच की। इसमें दारुल गुलशन सैयद महबूब अशरफ मदरसा का पंजीकरण न होने के कारण उसे सील कर दिया गया। मदरसा इस्लामिया गौसुल उलूम जांच में सही पाया गया। लेकिन उसकी अस्थायी मान्यता छह माह पूर्व ही समाप्त हो चुकी है। अभी तक उसका नवीनीकरण नहीं हुआ है।


जांच के दौरान मिहींपुरवा के रंजीत बोझा स्थित मदरसा दारुल गुलशन सैयद महबूब के एक कमरे में जलता हुआ चिराग, सेंट-इत्र की महक के साथ कुछ अन्य सामान मिले। पूछताछ में मदरसा संचालक महबूब अशरफ ने बताया कि स्थानीय एवं दूरदराज से लोग बीमारियों के इलाज के लिए यहां दुआ-ताबीज और झाड़-फूंक के लिए आते हैं। इस पर टीम ने सभी सामान जब्त कर लिए।



सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण व अवैध मदरसा संचालन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत रुपईडीहा में तीन मदरसों को सील किया गया है।
रामनयन सिंह, एसपी बहराइच


श्रावस्ती जिले के भिनगा तहसील क्षेत्र में 14, इकौना में पांच व जमुनहा तहसील क्षेत्र में 13 मदरसे अब तक बंद कराए गए हैं। वहीं नेपाल सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सरकारी भूमि पर बने अवैध पक्के मकान, स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को मुक्त कराया जा रहा है।
अजय कुमार द्विवेदी, डीएम श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article