{"_id":"5964f9fb4f1c1b255d8b456b","slug":"121499789819-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने वादा निभाओ रैली निकाल किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने वादा निभाओ रैली निकाल किया प्रदर्शन
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समान वेतन के लिए किया प्रदर्शन
रोजगार सेवकों ने निकाली वादा निभाओ रैली
बहराइच। ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर मंगलवार को रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। रोजगार सेवकों ने राज्य कर्मचारियों के समान वेतन और नियमितीकरण किए जाने की मांग करते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
रोजगार सेवक विकास भवन पर एकत्र हुए। इसके बाद पनी टंकी तिराहा, डीएम तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट से होकर गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां पर रोजगार सेवकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि रोजगार सेवकों का नियमितीकरण अभी तक नहीं किया गया है। सभी को राज्य कर्मचारियों के समान वेतन देने की व्यवस्था लागू की जाए। प्रशासनिक मद से वेतन की व्यवस्था को समाप्त करते हुए अलग बजट निर्धारित किया जाए। जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सांसद कौशल किशोर ने भाजपा की सरकार बनने पर सभी को नियमित करने और उनकी समस्याओं को दूर करने का लिखित आश्वासन दिया था। जिस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान महिला प्रभारी किरन वर्मा, रामकुमार बालमीकि, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।