{"_id":"59de601e4f1c1bd9798b5ff2","slug":"11507745822-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्किट खिलाने के बहाने मासूम से कुकर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्किट खिलाने के बहाने मासूम से कुकर्म, गिरफ्तार
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
मोतीपुर (बहराइच)। गांव निवासी एक बालक को गांव का युवक बिस्कुट खिलाने के बहाने बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुकर्म किया। काफी देर तक बालक को न देख परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की तो वह बेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में मिला।
बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोतीपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी सात वर्षीय बालक बुधवार सुबह घर के सामने खेल रहा था।
इसी दौरान गांव निवासी युवक गणेश मौके पर पहुंच गया। उसने बालक को अपने पास बुलाकर बिस्कुट खिलाने का झांसा दिया। युवक बालक को साथ में लेकर गांव से 200 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में चला गया। यहां पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बालक के बेहोश होने पर आरोपी युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। उधर काफी देर तक बालक को घर पर न देखकर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। दोपहर में बालक खेत में बेहोशी की हालत में मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। आननफानन में उसे सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचाया गया।
यहां पर इलाज के बाद होश तो आया, लेकिन स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी। मौके पर पहुंचेे थानाध्यक्ष हरि सिंह ने होश में आए बालक से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। उधर डॉक्टरों ने बालक की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बालक के बयान के आधार पर आरोपी गणेश को पड़ोसी गांव के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसने पूछताछ में बालक के साथ कुकर्म की वारदात स्वीकार की है। मामले की जांच की जा रही है।