फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आंध्र प्रदेश में काम करने गए मिस्त्री की संदिग्ध मौत

आंध्र प्रदेश में काम करने गए मिस्त्री की संदिग्ध मौत

Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में काम करने गए मिस्त्री की संदिग्ध मौत
फखरपुर (बहराइच)। नियामतपुर गांव निवासी एक बोरिंग मिस्त्री काम करने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा गया था। यहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को शव घर पहुंचा। परिवारीजनों ने ठेकेदार पर हत्या करने की आशंका जताते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने अभी तक केस नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना अंतर्गत नियामतपुर गांव निवासी विद्यासागर (28) पुत्र हनुमान बोरिंग मिस्त्री का काम करता था। वह थाना क्षेत्र के ही नयापुरवा कंदौसा गांव निवासी ठेकेदार नियाज के कहने पर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में उसके साथ काम करने चला गया था। बुधवार को परिवारीजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई। बताया गया कि विद्यासागर ने कमरे में फांसी लगा ली है। रविवार दोपहर में उसका शव घर पहुंचा। शव पहुंचने पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने कहा कि उसके पति बीते दिनों बात होने पर काफी खुश थे। आत्महत्या का कोई कारण नहीं था। अब ठेकेदार को फोन मिलाने पर बात भी नहीं की जा रही है। उसका कहना है कि परिवार में अकेले वही कमाते थे। दो बच्चों की जिम्मेदारी उस पर आ गई है। उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सोनकर का कहना है कि घटना स्थल आंध्र प्रदेश की है। ऐसे में यहां पर कोई कार्रवाई संभव नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित ने बताया कि अभी तक मामले की जानकारी उनको नहीं थी। अब मामला संज्ञान में आया है। परिजनों से तहरीर लेकर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed