फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   112 couples took seven rounds of fire, marriage of eight was solemnized

Bahraich News: 112 जोड़ों ने अग्नि के लिए सात फेरे, आठ का पढ़ा गया निकाह

Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
112 couples took seven rounds of fire, marriage of eight was solemnized
बलहा में आयोजित सामूहिक विवाद में मौजूद जोड़ों का हो रहा विवाह। 
नानपारा/बलहा (बहराइच)। बलहा विकासखंड में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 120 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसमें 112 ने जहां हिंदू रीति-रिवाज से अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लिए तो वहीं आठ जोड़ों का निकाह पढ़ा गया।
विज्ञापन

इस दौरान पंजीकरण करवाने वाले 22 जोड़े अनुपस्थित रहे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक नानपारा राम निवास गुप्ता व विशिष्ट अतिथि एसडीएम अश्वनी पांडेय व ब्लॉक प्रमुख बलहा विजय वर्मा रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चार विकासखंडों बलहा, शिवपुर, नवाबगंज व मिहींपुरवा के 142 जोड़ों ने पंजीकरण करवाया था लेकिन सोमवार को विवाह के समय सिर्फ 120 जोड़े ही मौजूद रहे और 22 नदारद रहे। विकासखंड बलहा के 43 जोड़ों के पंजीकरण के मुकाबले 39 जोड़े उपस्थित रहे। इसमें 36 का हिंदू रीति रिवाज और तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह विकासखंड नवाबगंज के 12 जोड़ों में 11 हिंदू व एक मुस्लिम जोड़े, शिवपुर विकासखंड में 37 जोड़ों के सापेक्ष 26 हिंदू व चार मुस्लिम जोड़ों और मिहींपुरवा विकासखंड में में 39 हिंदू जोड़ों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई। विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने सभी जोड़ों को उपहार भेंट किया। साथ ही कन्याओं के खाते में 35 हजार रुपये भेजा गया। इस दौरान बीडीओ बलहा संदीप कुमार, बीडीओ मिहींपुरवा अजीत कुमार सिंह, एपीओ अनिल कुमार तिवारी, कृपाराम वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर, शिवाजी पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed