{"_id":"578e53a24f1c1b9032c4cab1","slug":"11-teachers-salary-stoped","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 शिक्षकों का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण व्यवस्था की जांच के लिए मंगलवार को बीएसए व एबीएसए ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं विद्यालय में ताला लटका मिला तो कहीं शिक्षक नदारद मिले। विद्यालयों में छात्र उपस्थिति भी काफी कम मिली।
इस पर नाराजगी जताते हुए बीएसए ने एक प्रभारी शिक्षिका की वेतन वृद्धि सहित अन्य का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शाहीन ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बगुरइयां का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्हें एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला।
इस पर शिक्षकों को घर घर जाकर बच्चों को बुलाने का निर्देश दिया। इसके बाद बीएसए प्राथमिक विद्यालय टंड़वा बनकटवा पहुंची। यहां प्रभारी शिक्षिका अमिता नदारद मिलीं। थोड़ी देर बाद आई प्रभारी शिक्षिका को बीएसए ने फटकार लगाई। इसके साथ ही एक दिन का वेतन रोकते हुए वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
वहीं एबीएसए राधेश्याम वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय रामपुर ककरा द्वितीय, जरैलापुरवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय केवटनपुरवा, प्राथमिक विद्यालय भरथा बेलभरिया, पतिझिया का औचक निरीक्षण किया। सभी जगह उन्हें विद्यालय बंद मिला।
इस पर बीएसए ने रामपुर ककरा द्वितीय में तैनात संतोष कुमार गुप्ता व संतोष कुमार यादव, जरैलापुरवा में तैनात प्रदीप कुमार व इंद्रेश प्रताप मिश्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय केवटनपुरवा में तैनात सहायक अध्यापक अनिल कुमार, प्राथमिक विद्यालय भरथा बेलभरिया में तैनात मोहम्मद हाफिज, अनीता देवी व अमित कुमार तथा पतिझिया में तैनात इंदू कुमारी, शिवलाल यादव व गुंजन त्यागी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
इस बारे में बीएसए शाहीन ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कई अन्य अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।