{"_id":"64611ccabec324626f01ac58","slug":"11-houses-burnt-to-ashes-due-to-fire-bahraich-news-c-13-1-234711-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आग से 11 मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आग से 11 मकान जलकर राख
Sun, 14 May 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 14 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरहनिया में रविवार को आग लग गई। 11 मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने एसएसबी, दमकल कर्मियों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरहनिया निवासी शोभाराम के घर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। थोड़ी ही देर में नंदलाल, भूचाली, कामता, कुंदन, श्रीराम, इंदल नंदकिशोर, जिमीदार, दयाराम व राजेंद्र के मकान भी जलने लगे। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। आग की सूचना एसएसबी जवानों व पुलिस को दी गई।
आग की जानकारी होने पर नेपाल के दमकल कर्मी वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस, एसएसबी व ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।
पीड़ितों के मुताबिक आग से लगभग चार लाख का नुकसान हुआ है। इस दौरान क्राइम निरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक विजय चौधरी एसएसबी के जवान आदि मौजूद रहे।