फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अलविदा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

अलविदा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

Fri, 23 Jun 2017 02:35 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
अलविदा की नमाज आज, तैयारियां पूरी
अलविदा की नमाज आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

मस्जिदों के आस पास रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
सफाई, पानी व बिजली के किए गए प्रबंध

बहराइच। रमजान के अंतिम शुक्रवार को होने वाली अलविदा की नमाज आज मस्जिदों में होगी। इसको देखते हुए साफ-सफाई, पानी और जनरेटर आदि की व्यवस्था कराई गई है। मस्जिदों के आस पास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
रमजान का माह समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को जनपद की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको देखते हुए मस्जिदों की इंतेजामिया कमेटियां व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में जुटी हुई हैं। नगरपालिका प्रशासन की ओर से मस्जिदों में उमड़ने वाली नमाजियों की भीड़ को देखते हुए मार्गों की सफाई व्यवस्था कराई गई है। मुख्य मार्गों पर चूने का भी छिड़काव सुबह सफाई कर्मी करेंगे। मस्जिदों में पानी की समुचित व्यवस्था कराने का दावा किया जा रहा है। शहर की जामा मस्जिद काजीपुरा, नानपारा मस्जिद, सौदागर मस्जिद, आलम शहीद, अमीर माह, काले खां मस्जिद, मकबरा अलावल खां, दरगाह शरीफ मस्जिद, मस्जिद छोटी तकिया आदि में तैयारियां पूरी हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मस्जिदों के आस पास सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे। सलारगंज मस्जिद के मुतवल्ली मौलाना मो. आरिफ ने बताया कि मस्जिद में बरसात को देखते हुए सारे माकूल इंतजाम हो गए हैं। नमाज के दौरान बिजली कटौती को देखते हुए जनरेटर की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

अलविदा की नमाज के लिए मजिस्ट्रेट तैनात
रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को होने वाली अलविदा की नमाज को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पूरे नगर क्षेत्र को 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। ईदगाह समेत 12 मस्जिदों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा सात थानों की फोर्स भी शहर में लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलविदा की नमाज शुक्रवार को दरगाह, जामा मस्जिद, नानपारा मस्जिद, शीशेवाली मस्जिद, मोती मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में होगी। इसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है।

सब-ए-कद्र पर मस्जिदों में हो रही इबादत
रमजान माह के अंतिम 10 दिन सब-ए-कद्र के रूप में माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इन्हीं 10 दिनों में कुरआन पाक नाजिल हुआ था। सब-ए-कद्र के तहत शिया जामा मस्जिद में नमाज व आमाल पढ़ा जा रहे हैं। इस मौके पर शिया समुदाय की मस्जिदों में पूरी रात नमाज, दुआ और तिलावत कुरआन की गूंज सुनाई पड़ती है। मौलाना सैयद मोहम्मद मेंहदी रिजवी ने बताया कि रमजान इबादत का महीना है। इस माह में कुरआन पाक पढ़ने का सबाब 70 गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed