{"_id":"58ed21fe4f1c1ba368cf67e9","slug":"101-bigha-crops-and-three-houses-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"101 बीघा फसल व तीन मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
101 बीघा फसल व तीन मकान जले
अमर उजाला/श्रावस्ती
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अाग लगने से जला मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन मकान और 101 बीघा फसल जल गई। समय पर दमकल वाहन न पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चिरैया गांव के मजरा बेगमपुर में सुबह इरफान पुत्र जलील के घर में खाना बनाते समय आग लग गई, जिससे घर में रखे दस हजार रुपये व सारा समान जल कर राख हो गया। इस दौरान आग की चपेट में आकर पड़ोसी गयाराम के घर में बेटी की शादी के लिए रखे 60 हजार रुपये व पांच थान जेवर सहित अब्दुल रऊफ के घर में रखा सारा सामान जल गया। सूचना के बाद भी दमकल वाहन न पहुंचने पर ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
वहीं, सिरसिया के पड़वलिया में अज्ञात कारणों से लगी आग से उदयराज की तीन बीघा, पतिराम की तीन बीघा, महराजदीन व सहजराम की दो-दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जबकि डौराबोझी के खलिहान में लगी आग से 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
वहीं, सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम असनी निवासी बूंची का खेत जुम्मन के घर के बगल पड़ता है। बूंची द्वारा कंबाइन से अपनी गेहूं की फसल कटवाई गई थी। जिसमें अज्ञात कारणों से लगी आग में खजुरी निवासी दाताराम प्रजापति की 12 बीघा, राम फकीरे की छह बीघा, अनीता देवी की छह बीघा, पेशकार विश्वकर्मा की तीन बीघा, रामगोपाल की तीन बीघा, शिवकुमार, अंबरलाल, तुलसीराम, ननकऊ प्रसाद, रामधरखन, मनोरथ व इतवारी की एक-एक बीघा तथा केशवराम की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई।
वहीं, गिलौला में गेहूं की फसल कटाते समय पचदेवरी निवासी अभिमन्यू सिंह के खेत में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर अभिमन्यु सिंह की पांच बीघा, छेदा की दो व मंगरे की तीन बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सूचना के बाद भी समय से दमकल न पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई।