{"_id":"64ac3d4823f6e733d1081a86","slug":"10-thousand-prize-smuggler-arrested-from-dehradun-bahraich-news-c-98-1-slko1011-118-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: देहरादून से दबोचा गया 10 हजार का इनामी तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: देहरादून से दबोचा गया 10 हजार का इनामी तस्कर
Mon, 10 Jul 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा(बहराइच)। मार्च में भारत-नेपाल बाॅर्डर पर चरस के जखीरे के साथ लावारिस मिली कार प्रकरण में पुलिस ने शातिर तस्कर को देहरादून से दबोचा है। तस्कर बॉर्डर पर भारी चेकिंग देख कार खड़ी कर फरार हो गया था। एसपी प्रशांत वर्मा ने तस्कर की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था।
भारत-नेपाल बार्डर पर 19 मार्च को एसएसबी व पुलिस चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एसएसबी को लावारिस हालत में एक कार खड़ी मिली। तलाशी लेने पर लगभग 20 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय कीमत की 50 किलो चरस व 2.98 लाख रुपए नकद मिले। रुपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तस्कर की तलाश में जुट गई थी। उपनिरीक्षक केके सिंह ने बताया कि कार के चेसिस नंबर व ई-चालान एप के माध्यम से पता करने पर तस्कर दीपक राई के देहरादून के क्लेमेंनटाउन थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी होने की जानकारी मिली।
जांच को आगे बढ़ाया गया और पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद देहरादून में छापेमारी कर शातिर तस्कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल अशोक प्रजापति, विजय शंकर सिंह, सिपाही लक्ष्मण गौड़ व अजय यादव द्वितीय शामिल रहे।
विज्ञापन
पड़ोसियों को चकमा देने के लिए खरीदी हूबहू कार
विवेचक केके सिंह ने बताया पकड़ा गया तस्कर दीपक राई बेहद शातिर दिमाग है। देहरादून में पड़ाेसियों को करतूत की भनक न लगे और पड़ोसी सवाल न करें इसके लिए उसने मिलती जुलती दूसरी कार खरीदी थी। दीपक ने उस पर पुराना नंबर डलवाया था। तीन की दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पकड़ में आया। उन्होंने बताया कि कार पकड़े जाने तक कुछ दिन तक आरोपी ने नेपाल में शरण ली और देहरादून नहीं गया।
कार में भारी मात्रा में चरस व नकदी बरामद होने के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी जिसे देहरादून से टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
राहुल पांडेय, सीओ नानपारा