फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 thousand Indians canceled bookings in Nepal hotels

10 हजार भारतीयों ने नेपाल के होटलों में रद्द की बुकिंग

Wed, 13 May 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
10 thousand Indians canceled bookings in Nepal hotels
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत के तीर्थ यात्री मई से लेकर सितंबर तक नेपाल के रास्ते कैलाश मान सरोवर की यात्रा करते थे। लेकिन इस बार कोरोना वायरस का संक्रमण नेपाल के साथ भारत में भी है। इसको देखते हुए 10 हजार तीर्थ यात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन रद्द करा दिया है। ऐसे में नेपाल के होटल व्यवसायी के अलावा सरकार को भी काफी आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन

तिब्बत में हिंदुओं का पवित्र तीर्थस्थल कैलाश मान सरोवर है। कैलाश मान सरोवर की यात्रा प्रति वर्ष मई से लेकर सितंबर तक भारतीय तीर्थ यात्री करते हैं। देश के गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश के यात्री रुपईडीहा होते हुए नेपाल के बाद तिब्बत के लिए जाते थे। इससे नेपाल को काफी मात्रा में आर्थिक लाभ होता था।
विज्ञापन

भारतीय यात्री 90 प्रतिशत खर्च नेपाल तक यात्रा व होटलों में ही करते थे। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए नेपाल और भारत में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में मान सरोवर की यात्रा पर जाने वाले लोगों ने रजिस्ट्रेशन रद्द कराना शुरू कर दिया है। अब तक विभिन्न प्रदेश के 10 हजार यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन रद्द करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल होटल व्यवसायी महासंघ प्रदेश नंबर पांच के अध्यक्ष भास्कर काफ्ले ने बताया कि मान सरोवर की यात्रा पर जाने वाले 10 हजार तीर्थ यात्रियों ने यात्रा कैंसिल करा ली है। ऐसे में नेपाली व्यापार को काफी नुकसान हुआ है। यह फैसला जीवन को बचाने के लिए किया गया है।

तीर्थ यात्रा जाने वाले यात्री नेपालगंज को ही ट्रांजिट रूट मानकर रुपईडीहा होते हुए बांके, बर्दिया, राष्ट्रीय निकुंज, प्यूठान के स्वर्गद्वारा, मुगु के राताताल व डोलपा जिले से तिब्बत के मान सरोवर की यात्रा करते थे। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण यात्रा नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed