फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 lakh rupees were grabbed from a woman in the name of land

Bahraich News: भूमि के नाम पर महिला से 10 लाख रुपये हड़पे

Tue, 24 Sep 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees were grabbed from a woman in the name of land
बहराइच। भूमि का बैनामा कराने के नाम पर ठगों ने महिला से 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न तो भूमि दी और न ही रुपये वापस किए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवा निवासी शफीकुुन ने कोर्ट में वाद दायर किया था। बताया कि वह आवासीय जमीन खरीदना चाहती थी जिसके लिए प्रॉपर्टी डीलर शेखदहीर निवासी असद से बात की थी। जनवरी 2020 में उसने पांच बिसवा जमीन का सौदा 10 लाख रुपये में किया था। बैनामा के दौरान वह जमीन किसी और की होने की बात पता चली थी।
विज्ञापन


उसने धोखाधड़ी की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी जिस पर असद के पिता सिकंदर अली ने बाराबंकी जिले में की जा रही प्लाटिंग में से एक हजार वर्ग फीट जमीन देने के वादा किया था। बातचीत के दौरान सिकंदर अली और उनके बेटा-बेटी भी मौजूद थे। काफी समय बीतने के बाद भी रुपये या जमीन कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपयाे देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। इस पर कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने पिता सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। देहात कोतवाल परमानंद तिवारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed