फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1.80 lakh children will give out learning exams today

1.80 लाख बच्चे आज देंगे लर्निंग आउट कम परीक्षा

Thu, 07 Nov 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
1.80 lakh children will give out learning exams today
बहराइच। जिले के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की मानसिक और बौद्धिक क्षमता के आकलन के लिए लर्निंग आउट कम परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। इस परीक्षा में 1.80 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

बहराइच जनपद के 3453 प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में आठ नवंबर को प्रशासन की ओर से एक साथ लर्निंग आउट कम परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षा में कक्षा पांच से लेकर आठ तक के 1.80 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10.30 बसे लेकर दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं की मानसिक और बौद्धिक क्षमता का आकलन किए जाने के उद्देश्य से परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बीएसए ने बताया कि परीक्षा में छात्र-छात्राओं से विज्ञान, सामान्य ज्ञान, सामाजिक विषय सहित अन्य सभी पाठ्यक्रमों के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी को देखते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। सभी न्याय पंचायतों में एक-एक नोडल अधिकारी भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा परीक्षा को पारदर्शितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसडीएम व बीडीओ भी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed