फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth should stay away from ideological pollution: Ravi Shastri

वैचारिक प्रदूषण से दूर रहे युवा- रवि शास्त्री

Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from ideological pollution: Ravi Shastri
बड़ौत। छछरपुर व आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद बागपत द्वारा संचालित यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

छछरपुर गांव में वेद प्रचार यात्रा का कार्यक्रम अशोक चौधरी के आवास पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर रवि शास्त्री ने कहा कि आज समाज में वैचारिक प्रदूषण की हवा बह रही है। युवा पीढ़ी को इस प्रदूषित हवा से बचाने के लिए आर्य समाज द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। हमारी युवा पीढ़ी को विकारों को छोड़ संस्कारित बनने की आवश्यकता है। हमारी बेटियां संस्कारित होकर दो परिवारों का भला कर सकती हैं। आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा एवं संस्कार देने की आवश्यकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हम सब मिलकर इस पुनीत कार्य को करें। तभी राष्ट्र सुखमय स्थिति में होगा। यहां प्रधानाचार्य डॉ. राम सिंह, आचार्य धर्मवीर आर्य, मुकेश कुमार, अशोक प्रबोध, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह तोमर, डॉ. अरविंद कुमार, सुमित्रा, विपुल कुमार, प्रेमदीप, सोकिनदृ, अश्विनी, प्रधान विक्रांत तोमर, अशोक, मुंशी, वेदपाल, योगेंद्र, मुनेश, रामफल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed