{"_id":"5ebc21588ebc3e902f36d0ba","slug":"youth-shot-dead-kahkra-news-mrt481635295","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। गांव महरमपुर में बुधवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एएसपी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ दिलीप सिंह ने घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक युवक और आरोपी के बीच दिन में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। वारदात के पीछे यहीं वजह है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
गांव महरमपुर निवासी 30 वर्षीय कुलदीप पुत्र सुरती गुर्जर बुधवार की शाम करीब सात बजे पूर्वी यमुना नहर पुल पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने कुलदीप पर तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली कुलदीप के सिर और दूसरी पीठ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में कुलदीप को लेकर अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित सर्वोदय अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर एएसपी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा, चांदीनगर इंस्पेक्टर मुनेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ महरमपुर गांव पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से घटना को लेकर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि कुलदीप और आरोपी युवक के बीच दिन के समय शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। रात तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।