फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth killed, wife injured due to pickup's collision

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी घायल

Thu, 15 Sep 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, wife injured due to pickup's collision
दोघट (बागपत)। भड़ल चेकपोस्ट के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक पिकअप गाड़ी को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के खिवाई गांव का रहने वाला शिवकुमार पुत्र ओमप्रकाश अपनी पत्नी कविता के साथ बृहस्पतिवार सुबह बड़ौत जा रहा था। जैसे ही वह भड़ल चेकपोस्ट के पास पहुंचा तो सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी का कहना है कि घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है। वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed