{"_id":"6400ef84fdc23dbc2e05c2a4","slug":"youth-got-shot-in-harsh-firing-baghpat-news-c-14-1-139385-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली
Fri, 03 Mar 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में बेटा पैदा होने की खुशी में जश्न मना रहे घर में हर्ष फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। इस मामले में घायल की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
सागर पुत्र सतेंद्र बावली गांव का रहने वाला है। बताया कि लगभग 20 दिन पहले सागर की पत्नी को लड़का हुआ था, जिसके जश्न में बुधवार रात घर पर ही डीजे बजाकर जश्न मनाया जा रहा था। तभी किसी ने गोली चला दी। गोली सागर को लगी, जिससे वह घायल हो गया। अचानक गोली की आवाज सुनकर नाच रहे लोगों में अफरातफरी मच गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से घायल की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने नगर के निजी में भर्ती कराया है।
सीओ सवि रतन गौतम ने बताया कि घायल सागर के भाई ने गांव के ही दो-तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। चार युवकों को पूछताछ के लिए लिया है, जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।