फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young man jumped into the pond after having an argument with his brother

Baghpat News: भाई से कहासुनी होने पर तालाब में कूदा युवक

Mon, 13 Mar 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 13 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Young man jumped into the pond after having an argument with his brother
मृतक युवक का फाइल फोटो
बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वरनगर गांव में रविवार रात युवक की छोटे भाई से कहासुनी होने के बाद वह घर के पास स्थित तालाब में कूद गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी सचिन उम्र 28 वर्ष पुत्र सतपाल की रात में अपने छोटे भाई गौरव से काम करने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह नशे की हालत में तालाब में कूद गया। मां संतोष ने शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीण वहां पहुंच गए और डूबे युवक को निकालने के लिए काफी प्रयास किए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सचिन को बेहोशी की हालत में तालाब से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घर में कहासुनी होने पर युवक तालाब में कूद गया था जिसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed