फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young man dies by consuming poison in his in-laws

युवक ने ससुराल में जहर खाकर दी जान

Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Young man dies by consuming poison in his in-laws
परिजनों में मचा कोहराम, गृहकलह को बताया गया कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। हरियाणा के सोनीपत के गौहाना निवासी युवक ने सोमवार को बागपत जनपद के गांव सुन्हैड़ा में अपनी ससुराल में गृहकलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
हरियाणा के गोहाना जनपद सोनीपत निवासी एक युवक की बागपत जनपद के गांव सुन्हैडा में ससुराल है। सोमवार को वह ससुराल में आया हुआ था। इसी दौरान गृह कलह के चलते उसने ससुराल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुरालियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में शाम तक कोई तहरीर नहीं आई थी। फिलहाल बिसरा जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed