{"_id":"6633ef397629f49b310e4d14","slug":"young-man-collided-under-the-influence-of-alcohol-on-the-highway-came-under-a-bus-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112607-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईवे पर शराब के नशे में भिड़े युवक, एक बस के नीचे आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईवे पर शराब के नशे में भिड़े युवक, एक बस के नीचे आया
Fri, 03 May 2024 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 03 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत हाइवे पर समाधि के समीप स्थित शराब के ठेके के पास शराब के नशे में तीन युवक आपस में भिड़ गए। जिसके बाद एक युवक बस के पहिये के नीचे आ गया। जिसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम समाधि के समीप शराब के नशे में धुत एक युवक ने दो युवकों को गालियां दे दी। जिसके बाद दोनों युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध युवक भड़क गया और एक कार का शीशा तोड़ दिया। तभी चालक कार लेकर भाग गया। इसके बाद शराब के नशे में धुत युवक ने मेरठ की तरफ से आई रोडवेज बस के सामने कूदने का प्रयास किया, तो चालक ने बस रोक ली। लोगों ने उसे हटाया तो वह बस में मुक्के मारने लगा। तभी युवक फिसलकर गिर गया और उसके पैर के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार कराया । इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।