फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young man beaten to death for protesting against looking at house

Baghpat News: मकान की तरफ देखने का विरोध करने पर युवक की पीट-पीट कर हत्या

Fri, 27 Oct 2023 06:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 27 Oct 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death for protesting against looking at house
- बालैनी में मारपीट में घायल दूसरे वर्ग के युवक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

- पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। मकान की तरफ देखने का विरोध करने पर वर्ग विशेष के दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। जिसमें घायल एक युवक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
बालैनी के रहने वाले यामीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव का ही रोहित उनके घर के सामने परचून की दुकान पर खड़ा था, जो काफी देर से उनके मकान की तरफ देख रहा था। तभी उसका बेटा दिलशाद वहां आ गया, जिसने रोहित को बार-बार मकान की तरफ देखने से मना किया। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि रोहित तब वहां से चला गया और बाद में अपने पिता, भाई, चाचा के साथ आकर लाठी-डंडे से उसके बेटे दिलशाद और मोनू (30) पर हमला कर दिया। जिससे घायल होने पर दोनों को बालैनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मोनू की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। बताया कि मोनू की शुक्रवार को मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जिसके चलते गांव में पुलिसबल तैनात किया गया। इस मामले में थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। घायल युवक की मौत होने के कारण मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed