फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   You will be able to set up a shop for green firecrackers by obtaining a license.

Baghpat News: लाइसेंस लेकर लगा सकेंगे ग्रीन पटाखों की दुकान

Fri, 30 Oct 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
You will be able to set up a shop for green firecrackers by obtaining a license.
- कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अफसरों की बैठक लेकर दिए निर्देश, बिना अनुमति के नहीं लगेगी दुकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को अफसरों की बैठक हुई। डीएम दिव्यांशु पटेल ने कहा कि दिवाली पर ग्रीन पटाखों की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस लेना होगा और हर दुकान में 50 मीटर की दूरी होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि पहले 27 लोगों ने पटाखों की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस लिए थे और सभी निलंबित चल रहे हैं। यदि इनमें से कोई लाइसेंस लेता है तो इनका सत्यापन किया जाए। इसके बाद पटाखों की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस दिया जाए, ताकि लोगों को पटाखे खरीदने में किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। कहा कि जिन पटाखों की दुकानें लगाने की अनुमति दी जाती है तो उन्हें निर्धारित जगह में ही स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

दुकानों के बीच 50 मीटर की दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि भीड़-भाड़ और आग लगने की स्थिति में जोखिम को कम किया जा सके। कहा कि प्रतिबंध पटाखों की बिक्री नहीं होनी चाहिए और सभी अधिकारी इनपर ध्यान रखें। एसपी पूर्णेंदु सिंह ने कहा कि पटाखों पर नजर रखी जाए और बाजारों में फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात की जाए। एडीएम देवेंद्र पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed