फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yamuna Khadar firing, farmers uproar over collectorate

यमुना खादर में फायरिंग, किसानों का कलक्ट्रेट पर हंगामा

Wed, 30 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Khadar firing, farmers uproar over collectorate
सीमा विवाद:::::::::: बागपत के नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों से वार्ता करते एसपी अभिषेक सिंह व एडीएम अम - फोटो : BAGHPAT
यमुना खादर में फायरिंग, किसानों का कलक्ट्रेट पर हंगामा
विज्ञापन

नंगला बहलोलपुर के किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर मांगी सुरक्षा और इंसाफ, मौके पर पहुंचे एसपी-एडीएम
खुर्मपुर के किसानों पर खेतों में काम नहीं करने देने का लगाया आरोप, कल सोनीपत जाकर अधिकारियों से मिलेंगे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच तनाव बरकरार है। नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों ने बुधवार को हरियाणा के किसानों पर फायरिंग करने और खेतों में काम नहीं करने देने का आरोप लगाया। किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह ने मौके पर निरीक्षण किया। एसपी ने सोनीपत के पुलिस कप्तान से बात की। बृहस्पतिवार को नंगला के किसान सोनीपत में अधिकारियों से मिलकर समस्या रखेंगे।
नंगला बहलोलपुर गांव के किसान मनवीर सिंह, सूरते, महावीर और अमर सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि सोनीपत के खुर्रमपुर गांव के किसानों ने सुबह फायरिंग की और उन्हें दौड़ा लिया। जिसके बाद वे कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार नंगला बहलोलपुर स्थित यमुना खादर पहुंचे। एसपी ने किसानों से बातचीत की। किसानों का कहना था कि पुलिस के आने से पहले ही खुर्रमपुर के किसान मौके से चले गए। एसपी ने बताया कि एसपी सोनीपत से बात की गई है। नंगला बहलोलपुर के किसान बृहस्पतिवार को एसपी सोनीपत से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। दोनों जिलों के अधिकारियों के बीच समन्वय बनाकर समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने दिखाए बॉडीबंद ट्रैक्टर
किसान कंवर सिंह, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, रामकुमार, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, कुसुम देवी, सविता देवी, सुशीला देवी, सुखबीरी देवी, कमलेश देवी ने हरियाणा के हिस्से में दूर खड़े बॉडीबंद ट्रैक्टर दिखाए। किसानों का कहना था कि खुर्रमपुर के किसान इन बंद ट्रैक्टरों में छिपे रहते हैं और मौका लगते ही हमला कर देते हैं। यह भी आरोप लगाया कि इन ट्रैक्टरों में असलाह रखे जाते हैं। कैमरे से भी हरियाणा के किसान निगरानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता के लिए नहीं पहुंचे हरियाणा के किसान
अधिकारियों ने पुलिस सुरक्षा में ट्रैक्टर पर नंगला बहलोलपुर के किसानों को खादर में भेजा। खुर्रमपुर के किसानों को बुलाया गया, लेकिन हरियाणा के किसान बातचीत के लिए नहीं आए।
किसानों को चाहिए सुरक्षा
किसान मनवीर सिंह और जगबीर सिंह का कहना है कि 30 बीघा फसल जोत दी गई है। यूपी के किसानों को खतरा बना हुआ है। उन्हें खेतों में जाने के लिए सुरक्षा की जरूरत है।
किसने क्या कहा
- एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि नंगला बहलोलपुर के किसानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पूरा घटनाक्रम सोनीपत क्षेत्र का है, वहां के एसपी से बात की गई है। जिले के किसानों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होने दिया जाएगा।

- एडीएम अमित कुमार सिंह का कहना है कि विवादित क्षेत्र सोनीपत जिले में है। किसानों को सोनीपत जाकर अधिकारियों से मिलने और समस्या रखने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने भी अधिकारियों से बात कर समाधान के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed