फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yamuna in spate, crops were submerged

यमुना उफनी, फसलें हुई जलमग्न

Mon, 15 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 15 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Yamuna in spate, crops were submerged
यमुना का बढ़ता जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना उफान पर है। नदी की सीमा से लगे करीब दर्जनभर गांव के किसानों की फसलें जलमग्न हैं। पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने तहसीलदारों को अलर्ट कर दिया है। ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


बैराज से एक लाख 31 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। रविवार को पानी यमुना की सीमा से सटे खेतों तक पहुंच गया। शामली की सीमा से सटे टांडा में खतरा सबसे अधिक रहता है। नांगल, छपरौली, बदरखा, ककौर खुर्द, ककौर कलां, मांडी, जागौस, बागपत के निकट काठा और पाली जबकि खेकड़ा में सांकरौद गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी नवनीत सक्सेना ने बताया कि यमुना में इस जल स्तर 210.10 मीटर है, जबकि बागपत में खतरे का निशान 209 मीटर पर है। फिलहाल पानी खेतों तक पहुंच गया है। अगर और अधिक पानी नहीं छोड़ा गया तो आबादी में कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन तीनों तहसीलों के तहसीलदारों को इस बाबत सूचना प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सबसे ज्यादा खतरा
यमुना में जल स्तर बढ़ने से छपरौली क्षेत्र के टांडा, बदरखा, ककौर और जागौस में पानी गांव तक पहुंच जाता है। अगर और अधिक जलस्तर बढ़ा तो ग्रामीणों को परेशानी हो सकती है। किसान अनीस, शकील, जमशेद, इराम, सरदार, सुभाष, इकबाल और ओमवीर का कहना है कि फसलें जलमग्न हो गई है। ग्रामीण फिलहाल पानी के बहाव पर नजर रखे हुए हैं। 

इनके घर खतरे के निशान पर ः टांडा के शौकीन, रौनक, सद्को समेत चार परिवार ऐसे हैं, जिनके घर यमुना किनारे हैं। पानी चढ़ा तो सबसे पहले इनके घरों तक पहुंचेगा। इनकी चिंता बढ़नी शुरू हो गई है, लेकिन फिलहाल इन्होंने अपना घर नहीं छोड़ा है।

सहम गए पाली के किसान
पाली गांव में नाव चलाने वाले रविवार को नाव नदी में उतारने की हिम्मत नहीं जुटा सके। यहां के किसान मेहंदी हसन, अनवर, जब्बार, इलियास, कल्लू और बाबू का कहना है कि जलस्तर बढ़ गया है। फसलें डूब गई है। अगर हथिनी कुंड बैराज से अधिक पानी छोड़ा गया या फिर बारिश हुई तो पूर्व की तरह मुसीबत झेलनी पड़ेगी।


 हिंडन से भी कम खतरा नहीं ः बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक इस वक्त हिंडन में जल का स्तर 209.33 मीटर पर है, जबकि इसके खतरे का निशान 210.50 मीटर पर है। सोमवार तक इसमें भी जल स्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फिलहाल हिंडन का पानी खेतों तक नहीं पहुंचा है।

अभी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से अपडेट लिया जा रहा है। प्रशासन के पास पुख्ता इंतजाम है। 
- हृदय शंकर तिवारी, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed