फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   XEN arrived to inspect the repair work of the boundary

Baghpat News: बाउंड्री की मरम्मत कार्य की जांच करने पहुंचे एक्सईएन

Fri, 22 Mar 2024 03:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
XEN arrived to inspect the repair work of the boundary
बड़ौत। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर नए पुल की लागत से ज्यादा मरम्मत पर बहाया बजट से सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूर्वी यमुना नहर कोताना रोड पुल की बाउंड्री निर्माण में पुरानी व खराब ईंट लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को लताड़ लगाई।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर कोताना रोड पुल की बाउंड्री कुछ दिन पहले टूटकर नहर में गिर गई थी। अब तक यह कई बार टूटकर गिर चुकी है और विभागीय अफसरों ने इसकी मरम्मत में लाखों रुपये खर्च भी कर दिए हैं। हाल में बाउंड्री की मरम्मत में पुरानी व खराब ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसे अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार देव मौके पर पहुंचे और पुरानी व खराब ईंटों के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार को लताड़ लगाते हुए नई ईंटें मंगवाकर काम शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed