फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   X-ray facility not started in Binauli and Tikri, stalled in Baraut too

Baghpat News: बिनौली और टीकरी में शुरु नहीं हुई एक्सरे की सुविधा, बड़ौत में भी ठप

Sat, 22 Jun 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility not started in Binauli and Tikri, stalled in Baraut too
बागपत। बिनौली और टीकरी में तीन महीने बाद भी एक्स-रे की सुविधा शुरु नहीं हुई है, जबकि बड़ौत में टेक्नीशियन के सेवानिवृत्त होने से एक्सरे की व्यवस्था ठप हो गई। सीएचसी पर एक्सरे कराने के लिए आने वाले लोगों को जिला अस्पताल या फिर प्राइवेट सेंटर पर एक्सरे कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को बिनौली और टीकरी में एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन महीने पहले एक्सरे मशीन मंगवाई गई थी। मगर दोनों सीएचसी पर ही टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने के कारण एक्सरे की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इसके अलावा बड़ौत सीएचसी में टेक्नीशियन के सेवानिवृत्त होने के कारण एक्सरे की सुविधा बंद है। तीनो सीएचसी पर एक्सरे कराने के लिए आने वाले मरीजों को बिना एक्सरे कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। लोगों को एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल या फिर प्राइवेट सेंटर पर एक्सरे कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में एक्सरे कराने के लिए आने वाले लोगों का पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहे है।
विज्ञापन

---
-सीएचसी में एक्सरे की सुविधा बंद है। इससे लोगों को एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल या फिर प्राइवेट सेंटर पर एक्सरे कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। - सतबीर, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीएचसी पर एक्सरे न होने के कारण लोगों को बागपत जाना पड़ रहा है। इससे उनका पैसा और समय बर्बाद हो रहा है। - आशुतोष जौनमाना
-सीएचसी पर एक्सरे मशीन आने से लोगों को गांव में ही सुविधा मिलने की आस जगी थी, मगर तीन महीने बाद भी सुविधा शुरु नहीं हुई है। - उपेंद्र प्रधान, बिनौली
---
वर्जन
- सीएचसी पर तैनात टेक्नीशियन सेवानिवृत्त हो गया है। टेक्नीशियन की कमी के कारण सीएचसी पर एक्सरे बंद है। - डॉ. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक बड़ौत
-सीएचसी पर एक्सरे सुविधा शुरु करने के लिए विभाग से टेक्नीशियन की मांग की गई है। टेक्नीशियन मिलने पर सुविधा शुरू कराई जाएगी। - डॉ. अमित गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक बिनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed