{"_id":"6400e8788550ac1ff9037e99","slug":"wrestlers-from-many-states-will-come-in-dangal-in-sankrud-today-baghpat-news-c-14-1-139943-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आज सांकरौद में दंगल में कई राज्यों के पहलवान आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आज सांकरौद में दंगल में कई राज्यों के पहलवान आएंगे
Thu, 02 Mar 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बागपत। सांकरौद गांव में शुक्रवार को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती एक लाख रुपये के लिए होगी।
सांकरौद गांव में होने वाले दंगल को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। दंगल के आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा ने बताया कि सांकरौद गांव में ग्यास मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गांव में हर साल विशाल दंगल का भी आयोजन किया जाता है। इस बार भी शुक्रवार को दंगल होगा। इस दंगल में बागपत के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली के अलावा दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के पहलवान भाग लेंगे। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती एक लाख रुपये के लिए होगी।