{"_id":"5846fe0a4f1c1b243444805c","slug":"wrapped-in-a-blanket-of-fog-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की चादर में लिपटा बागपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की चादर में लिपटा बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बागपत-बड़ौत रोड पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन चालक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मंगलवार को दिन ढलते-ढलते कोहरे की चादर बिछ गई। ठंड ने भी पैर पसार लिए। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार घट गई। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर वाहनों की गति बेहद धीमी रही। ठंड बढ़ने के कारण शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए।
मंगलवार का दिन सीजन का काफी ठंडा दिन रहा। शाम होते-होते ठंड का प्रकोप बढ़ गया। ठंड के साथ-साथ कोहरे की चादर शाम पांच बजे से ही फैलनी शुरू हो गई थी। कुछ देर बाद ही कोहरा छा गया। ठंड का असर भी बढ़ गया। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर वाहनों की गति कम देखने को मिली। दिन में ही वाहन लाइट जलाकर गुजरे। वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
जनपद में एकाएक कोहरा और ठंड बढ़ जाने के कारण बाजार भी जल्द ही बंद हो गए। खेकड़ा, बड़ौत, दोघट और अन्य देहात क्षेत्र में भी कोहरे के कारण बाजार जल्दी बंद हो गए। इससे आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
उधर, कोहरे के चलते वाहनों की गति कम रही, इस कारण गौरीपुर मोड़ पर जाम लग गया। पुलिस को यहां जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को रुकवाकर जाम खुलवाया गया। बागपत-मेरठ मार्ग पर बालैनी में जाम की स्थिति रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।