फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   World Police Games 2023: Swati and Vipin from Baghpat wins five medals including two gold

World Police Games 2023: बागपत के खिलाड़ियों का जलवा, स्वाति और विपिन ने तीन स्वर्ण समेत जीते पांच पदक

Fri, 04 Aug 2023 10:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Aug 2023 10:36 AM IST
सार

कनाडा में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 में उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक समेत पांच पदक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
World Police Games 2023: Swati and Vipin  from Baghpat wins five medals including two gold
विपिन राणा व स्वाति मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कनाडा में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में बागपत जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन कर दिखाया है।

 

गौरीपुर की निशानेबाज स्वाति मौर्य ने एक-दो नहीं बल्कि तीन मेडल प्राप्त किए हैं। भारत सीमा तिब्बत पुलिस में कार्यरत जिले के ग्राम गौरीपुर निवासी स्वाति मौर्य ने दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:Meerut News Live: उमस भरी गर्मी से राहत, बारिश के कारण बिजनौर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में आज अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोच मनोज चौहान ने बताया कि कनाडा में आयोजित तीन दिवसीय वर्ल्ड पुलिस व फायर गेम्स में तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वाति मौर्य ने तीरंदाजी में उम्दा प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल व एक सिल्वर पदक जीता है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी गई।


दूसरी ओर दाहा गांव निवासी दिल्ली पुलिस में कार्यरत विपिन राणा ने 50 मीटर एयर राइफल में सटीक निशाना लगाते हुए गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिखाया। विपिन की इस उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed