फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   World Mosquito Day: Dengue and malaria outbreak increases in the rainy season

विश्व मच्छर दिवस : बरसात में बढ़ जाता है डेंगू व मलेरिया का प्रकोप

Thu, 19 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
World Mosquito Day: Dengue and malaria outbreak increases in the rainy season
- स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी अधीक्षकों व ग्राम प्रधानों को दिए कार्ययोजना तैयार कर एंटीलार्वा का छिड़काव करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारी डेंगू व मलेरियों की संभावना बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी से बचाव के लिए घर व आस-पास पानी एकत्रित न होने देने और स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी है। विभाग की ओर से बीमारी से बचाव के लिए सीएचसी अधीक्षकों व ग्राम प्रधानों को कार्ययोजना तैयार कर एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए है।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुरुचि शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया गया था। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर स्वच्छ पानी में पनपता है और दिन में काटता है। उनका कहना है कि घर के आस-पास पानी इकट्ठा न होने देने व स्वच्छता का ध्यान रखकर बीमारी से बचाव किया जा सकता है। नगरीय क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए है। सभी सीएचसी पर एंटीलार्वा उपलब्ध करा दिया है। सीएचसी अधीक्षकों को कार्ययोजना तैयार कर छिड़काव के निर्देश दिए गए है। ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधान को गांवों सफाई व एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। गांवों में सफाई व एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के लिए डीपीआरओं को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

क्या करें क्या ना करें
- घर और आस-पास पानी एकत्रित न होने दे
- सफाई का विशेष ध्यान रखे
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहने
- नालियों में कैरोसीन डाले
- फ्रिज की ट्रे व कूलर की नियमित सफाई करें
- पानी का ढककर रखे और पशुओं को पिलाए जाने वाले पानी को बदलते रहे
- मच्छरदानी का प्रयोग करें
- थोड़ी सी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह ले
- मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed