फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worker should deliver the achievements of the government from house to house - Kanta

सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : कांता

Wed, 17 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Worker should deliver the achievements of the government from house to house - Kanta
बड़ौत (बागपत)। राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं। भाजपा की जिला वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में सरकार की उपलब्धियां पर चर्चाएं की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां बर्ताइं।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने की। संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, विशिष्ट अतिथि विधायक केपी मलिक और छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रहे। इसमें सांसद कांता कर्दम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उचित समय पर लॉकडाउन करके लाखों लोगों की जान बचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य उपकरण दवाई आदि बनाने में तत्परता के साथ कार्य किया, जिसकी चर्चा आज सारे विश्व के देशों में हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता परिवार संपर्क अभियान में बूथ स्तर सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएं। संचालन आईटी संयोजक शिवा यादव ने किया। इसमें राकेश जैन, अनिता खोखर, कुलदीप भारद्वाज, अनिल तोमर, कवर पाल सिंह गुर्जर, अश्वनी त्यागी, अनिल चौहान, कौशल त्यागी, सरिता चौधरी, विनोद वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सुधीर ठाकुर, विपिन रोहिल्ला, दीपक भारती नितिन जैन, गौरव यादव, नमन जैन, मोर्चा के संयोजक जसबीर सोलंकी, धूम सिंह, राकेश पांचाल, सतेंद्र सूद, ममता गुप्ता, डॉ. विनय त्यागी, अनस खाने आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed